अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
जनहानि टली
यहां प्रसिद्ध चितई मंदिर के समीप कलीधार बैंड पर सब्जी से लदा एक मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री व चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक सब्जी लेकर पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। कलीधार बैंड के तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क पर ही पलट गया। जिसके बाद आस-पास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।