Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सत्यापन अभियान: बिना सत्यापन पाये गये 02 व्यक्तियों पर हुई यह सख्त कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूक करने के साथ ही सत्यापन अभियान जारी है।

दी यह सख्त हिदायत

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक-21.09.2024 को थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 70 लोगों का सत्यापन किया गया। जिसमें बिना सत्यापन पाये जाने पर 02 लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। साथ ही लोगों को सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए, अपने किराएदार/मजदूर/घरेलू नौकर आदि का पुलिस सत्यापन अवश्य कराने की  हिदायत दी गयी।

Exit mobile version