Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सत्यापन अभियान: बिना पुलिस सत्यापन फेरी लगा रहे 04 लोगों पर हुई यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है।

पुलिस का सत्यापन अभियान

इसी क्रम में दिनांक 12.01.2025 को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में किरायेदार व मजदूरों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 30 किरायेदार व मजदूरों का सत्यापन किया गया। जिसमें बिना सत्यापन फेरी लगा रहे 04 लोगों के विरुद्ध जिसके विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 1000 ₹ जुर्माना किया गया।

Exit mobile version