Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सत्यापन अभियान: बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिक का कटा हजारों का चालान



अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में आज दिनांक 23.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा धारानौला क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन  09 किरायेदारो को रखने पर 01 मकान मालिक के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹5,000 रुपये का नगद चालान किया गया।

Exit mobile version