Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वैसाक एलपी ट्रस्ट ने डॉ. दिव्या शर्मा की उत्तर प्रदेश शाखा हेतु निदेशक नियुक्ति की रद्द

अल्मोड़ा: वैसाक एलपी ट्रस्ट ने  मेरठ (उत्तरप्रदेश) की डॉ. दिव्या शर्मा को उत्तर प्रदेश शाखा हेतु निदेशक नियुक्त किया गया था । वह आगामी दो वर्षों तक ट्रस्ट के उद्देश्यों के अनुरूप अवैतनिक एवं अस्थायी रूप से कार्य करने वाली थी । पर अब अपरिहार्य कारणों से उनकी निदेशक की नियुक्ति रद्द कर दी गयी है  ।

इन कार्यों का कर रहा संचालन

वैसाक एलपी ट्रस्ट अल्मोड़ा कला संपदा की महत्ता को उजागर करने, योग,विज्ञान,पर्यावरण, संस्कृति के उत्थान में प्रोत्साहन, सम्मान, पुरस्कार,प्रदर्शनी,प्रकाशन, समाजोत्थान जैसे क्रिया कलापों  का संचालन कर रहा है। 

2020 में की गयी स्थापना

ट्रस्ट के संस्थापक प्रो शेखर चंद्र जोशी ने जानकारी दी है कि यह ट्रस्ट उनके पिता एवं माता जी स्वर्गीय लीलाधर जोशी एवं पार्वती देवी की स्मृति में वर्ष 2020 में स्थापित किया गया,जो कला आदि के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version