Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पशु चिकित्सक डॉ नरेंद्र सिंह यादव का निधन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा अल्मोड़ा में कार्यरत 57 वर्ष के पशु चिकित्सक डॉ नरेंद्र सिंह यादव का निधन हो गया है।

जताया शोक

मिली जानकारी के अनुसार ह्रदय गति रुकने से डॉ नरेंद्र सिंह यादव का निधन हो गया। वह संतोष नगर गूलरभोज निवासी थे। शुक्रवार को फील्ड में पशु का इलाज करते समय अचानक उनको हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें चिकित्सालय अल्मोड़ा ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अल्मोड़ा से उनका पार्थिव शरीर गूलरभोज लाया गया। शनिवार को मुक्तिधाम श्मशान घाट कोपा में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर लोगों ने शोक जताया है।

Exit mobile version