Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विहिप ने निकाली शौर्य यात्रा, पूरे नगर में किया भ्रमण, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा नगर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आज मंगलवार को नगर में शौर्य यात्रा निकाली।

निकाली शौर्य यात्रा

यह कार्यक्रम अयोध्या में बाबरी ढांचे को गिराने की याद में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर के मालरोड स्थित चौघानपाटा से शौर्य यात्रा का शुभारंभ किया। बाइक यात्रा नगर के शहीद तिराहे, जाखनदेवी, धार की तूनि, एनटीडी, धारानौला, राजपुरा, करबला, खत्याड़ी, जलाल बैंड होते हुए भैरव मंदिर तक पहुंची। इसके बाद यहां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस शौर्य यात्रा के दौरान पूरा नगर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

रहें मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, विनीत बिष्ट, नरेंद्र आगर, धर्मेंद्र बिष्ट, नितिन पंत, सौरभ वर्मा, भानु प्रकाश जोशी, राजेंद्र कनवाल, विजय सिरद, नवीन बिष्ट, दर्शन रावत, अमित साह, कैलाश गुरुरानी, नरेंद्र आगरी, जगत भट्ट, अर्जुन बिष्ट, कुंदन सिंह सतवाल, महेंद्र जोशी, अनूप साह, राजीव गुरुरानी, कमलेश भट्ट, योगेश रौतेला आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version