Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 जारी, अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ने वेद वॉरियर्स को दी शिकस्त, 7 विकटों से दर्ज की बड़ी जीत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 जारी है।

मैच का परिणाम

जिसमें आज मंगलवार को बारहवें दिन का पहला मैच वेद वॉरियर्स व अल्मोड़ा क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। जिसमें अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेद वॉरियर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 167 रन बनाए, लक्ष्य का पीछे करने उतरी अल्मोड़ा क्रिकेटर्स टीम ने तेजी से रन बनाते हुए 13.1 ओवरों मे 3 विकेट खोकर 172  रन बना कर जीत दर्ज की। इस तरह अल्मोड़ा क्रिकेटर्स टीम ने 7 विकटों से बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ दा मैच अल्मोड़ा क्रिकेटर्स टीम के ऑल राउंडर नीरज बिष्ट रहे जिन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 27 रन देकर 3 विकेट लिए व बल्लेबाजी करते हुए 2 गेंदों में 10 रनों की नाबाद पारी खेली।

यह रहें मुख्य अतिथि

मुख्य अतिथि पूर्व सयुंक्त सचिव बार एसोसिएशन रामनगर मदन सिंह मेहता रहें , जिन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी। मैच में अम्पायर की भूमिका में सत्येन्द्र कुमार सिंह व शमशाद अल्वी रहे। स्कोरर की भूमिका में मयंक, अभय रहे। उद्घोषक की भूमिका में अनिल टम्टा रहें। ग्राउंड्स मैन किशन लाल रहें।

रहें मौजूद

इस अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, नरेंद्र बगड़वाल, आबिद अली, संजय वर्मा, संगम पांडे, प्रकाश जोशी, मदन रावत, शंकर जोशी, राजेंद्र राणा, अतुल वर्मा, उज्ज्वल जोशी आदि मौजूद रहें।

Exit mobile version