Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 जारी, गुरुड़ाबाज लायंस टीम व अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने जीते अपने-अपने मुकाबले, इन खिलाड़ियों ने जीता मैन आफ़ द मैच

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 जारी है।

पहले‌ मैच के नतीजे

जिसमें आज तेरहवें दिन का पहला मैच गुरुड़ाबाज लायंस व अल्मोड़ा क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। जिसमें गुरुड़ाबाज लायंस टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मोड़ा क्रिकेटर्स टीम ने 18 ओवरों में 10 विकेट खोकर 197 रन बनाए, लक्ष्य का पीछे करने उतरी गुरुड़ाबाज लायंस टीम ने 17.1 ओवरों मे 6 विकेट खोकर 201 रन बनाए। इस तरह गुरुड़ाबाज लायंस टीम ने 4 विकटों से जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच गुरुड़ाबाज लायंस टीम के मोहित बिष्ट रहे जिन्होंने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 27 रन देकर 4 विकेट लिए।

दूसरे मैच के नतीजे

वही आज का दूसरा मैच जे आर फाइटर व अल्मोड़ा चैलेंजर्स के बीच खेला गया, जिसमें अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अल्मोड़ा चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 222 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जे आर फाइटर की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। इस तरह अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने 94 रनों से मैच जीत लिया। मैन आफ़ द मैच अल्मोड़ा चैलेंजर्स टीम के बल्लेबाज अभिषेक आर्या रहे जिन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 58 रन बनाए।

रहें मौजूद

मैच में अम्पायर की भूमिका में सत्येन्द्र कुमार सिंह व शमशाद अल्वी रहे। स्कोरर की भूमिका में मयंक, अभय रहे। उद्घोषक की भूमिका में अनिल टम्टा रहें। ग्राउंड्स मैन किशन लाल रहें। इस अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, नरेंद्र बगड़वाल, आबिद अली, संजय वर्मा, संगम पांडे, प्रकाश जोशी, मदन रावत, शंकर जोशी, राजेंद्र राणा, अतुल वर्मा, उज्ज्वल जोशी आदि रहें।

Exit mobile version