Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विक्टोरिया प्रीमियर लीग: अल्मोड़ा वॉरियर्स और गरूड़ाबाज लायंस ने जीते अपने-अपने मैच, इन टीमों को दी शिकस्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विक्टोरिया प्रीमियर लीग जारी है। विक्टोरिया प्रीमियर लीग का यह चौथा संस्करण है।

अल्मोड़ा वॉरियर्स ने 5 विकेट से जीता मैच

जिसमें आज के चौथे दिन में दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच गोल्डन बॉयज और अल्मोड़ा वॉरियर्स के बीच खेला गया। गोल्डन बॉयस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 106 रन बनाएं। अल्मोड़ा वॉरियर्स की ओर से चिराग देओपा अपने चार ओवर में 15 रन देखकर 6 विकेट झटके। गोल्डन बॉयज की तरफ सर्वाधिक 24 रन राहुल गोस्वामी ने बनाएं। बल्लेबाजी करने उतरी अल्मोड़ा वॉरियर्स की टीम के शुरुआती बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभालते हुए 17 ओवर में जीत हासिल की। अल्मोड़ा वॉरियर्स ने 5 विकेट से ये मैच जीता। इस मैच में अल्मोड़ा वॉरियर्स के चिराग देओपा को मैन ऑफ द मैच दिया गया। चिराग ने अपनी टीम के लिए अहम पारी भी खेली जहां पर उन्होंने 29 बॉल में 36 रन भी बनाएं।

शिव शक्ति और गरूड़ाबाज लायंस के बीच मुकाबला

वही दूसरा मैच शिव शक्ति और गरूड़ाबाज लायंस के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव शक्ति की टीम 13.5 ओवर ही खेल पाई, जहां पर उन्होंने सभी विकेट खोकर सिर्फ 75 रन बनाएं। शिव शक्ति की टीम से सर्वाधिक रन प्रदीप कार्की ने बनाएं। प्रदीप ने 17 बॉल में 22 रन बनाएं। गरूड़ाबाज टीम की ओर से हर्ष गैड़ा ने अपने 3.5 ओवर में 17 रन देकर 6 मुख्य विकेट झटके। 75 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी गरूड़ाबाज लायंस ने 4.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। जिसमें, सर्वाधिक रन मोहन भट्ट ने बनाएं। मोहन ने 19 बॉल में 54 मारे। मैन ऑफ़ द मैच हर्ष को दिया गया।

Exit mobile version