Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विक्टोरिया प्रीमियर लीग: रॉयल क्रिकेट क्लब और अल्मोड़ा सर्विसेज ने दर्ज की शानदार जीत

​

​अल्मोड़ा: नगर में आयोजित विक्टोरिया प्रीमियर लीग में आज सोमवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब और अल्मोड़ा सर्विसेज ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत दर्ज की।

​पहले मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब का शानदार प्रदर्शन

​सोमवार को खेले गए पहले मैच में यश सनशाइन वॉरियर और रॉयल क्रिकेट क्लब की टीमें आमने-सामने थीं। यश सनशाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 17.4 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सागर ने 29 गेंदों में 69 रन और राजेंद्र सिंह बिष्ट ने 35 गेंदों में 60 रनों का योगदान दिया। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने महज 15.5 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रॉयल क्रिकेट क्लब के लिए नैतिक ने 34 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेली। शानदार बल्लेबाजी के लिए नैतिक को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
​
अल्मोड़ा सर्विसेज ने मारी बाजी

​दिन का दूसरा मुकाबला शिव शक्ति और अल्मोड़ा सर्विसेज के बीच हुआ। शिव शक्ति ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन बनाए। टीम की तरफ से राजेंद्र सिंह राणा ने 39 गेंदों में 65 रनों की आतिशी पारी खेली। अल्मोड़ा सर्विसेज के गेंदबाज सौरभ धोनी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा सर्विसेज की टीम ने मैच को अंतिम ओवर तक खींचते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। सर्विसेज के हिमांशु नेगी ने 32 गेंदों पर 56 रनों की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।


​मुख्य अतिथि रहें मौजूद

​प्रथम मैच: पहले मैच के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुनील बिष्ट रहे।
​द्वितीय मैच: दूसरे मैच में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला महामंत्री संगठन निकेश उपाध्याय, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता तथा जिला संयुक्त मंत्री सुधीर गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
​

Exit mobile version