Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विक्टोरिया प्रीमियर लीग: आज दूसरे दिन भी जारी रहा रोमांच, रॉयल क्रिकेट क्लब और यश सनशाइन वारियर ने दर्ज की शानदार जीत

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में विक्टोरिया प्रीमियर लीग के दूसरे दिन आज गुरुवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने विक्टोरिया को हराया, जबकि दूसरे मैच में यश सनशाइन वारियर ने अल्मोड़ा सर्विसेज पर शानदार जीत दर्ज की।
​

पहले मैच का मुकाबला

जिसमें दिन का पहला मुकाबला विक्टोरिया और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। टॉस जीतकर रॉयल क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी विक्टोरिया की पूरी टीम 17 ओवर में 118 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए अमन बिष्ट ने 17 गेंदों में सर्वाधिक 32 रन बनाए। जवाब में उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहित सिंह बिष्ट ने 22 गेंदों में नाबाद 48 रनों की तेजतर्रार पारी खेली और गेंदबाजी में 2 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट भी चटकाए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार हवालबाग ब्लॉक खेल समन्वयक व हॉकी अल्मोड़ा सचिव पंकज टम्टा ने प्रदान किया। मैच में भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी मुख्य अतिथि रहे।
​
दूसरे मैच का मुकाबला

दूसरा मैच यश सनशाइन वारियर और अल्मोड़ा सर्विसेज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अल्मोड़ा सर्विसेज ने पहले बल्लेबाजी चुनी और टीम 17.2 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई। मौलिक मेहरा ने 24 गेंदों में 33 रन बनाए। यश सनशाइन वारियर के गेंदबाज सागर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यश सनशाइन वारियर ने महज 8.5 ओवर में मैच जीत लिया। सागर ने बल्लेबाजी में भी 39 गेंदों में 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मैच में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Exit mobile version