Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बद्रीनाथ और मंगलौर की जीत सत्य और लोकतंत्र की जीत- गोविंद सिंह कुंजवाल

उत्तराखंड में  दोनों विधानसभाओं बदरीनाथ और मंगलौर से कांग्रेस की जीत पर जागेश्वर के पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने खुशी जताई है।

कहा- यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगी

उन्होंने बद्रीनाथ और मंगलौर की जीत को सत्य और लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों विधानसभाओं के मेहनती कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर मिली ये जीत निश्चित ही हौसला बढ़ाने वाली है, साथ ही धर्म के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले भाजपाइयों के लिए सबक है। गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगी और दोनों विधानसभाओं से चुने कांग्रेस विधायक जनता की सेवा हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे।

Exit mobile version