Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने हवालबाग के ग्राम पंचायत सिद़पुर में चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा शनिवार 16 अक़्टूबर को अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत सिद़पुर में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी गई। 

जन कल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को दी जानकारी-

जिसमें केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी देते हुए लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधानसभा निधि से गरीब निर्धन परिवार की महिलाओं को लगभग 75 चेक 150000 धनराशि के वितरित किए।

यह लोग रहें उपस्थित-

इस अवसर पर ग्राम प्रधान गोधन सिंह मंडल महामंत्री भाजपा मदन बिष्ट जिला महामंत्री किसान मोर्चा  मोहन चौहान न्याय पंचायत संयोजक गंगा सिंह नवीन पाठक सहित ग्रामीण जनता भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Exit mobile version