Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अपने-अपने गांवो में अलर्ट रहें ग्राम प्रहरी, संदिग्ध गतिविधियां दिखने पर तुरन्त दें जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने दी जानकारी

इसी बीच बीते कल मंगलवार दिनांक 13.05.2025 को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार ने थाना परिसर में थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की मीटिंग ली। इस मीटिंग में उपस्थित ग्राम प्रहिरियों को अपने-अपने गांवो में सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां व नशे की सामग्री बेचे जाने सम्बन्धी सूचनी पायी जाने पर उसकी सूचना तत्काल थाना में देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही सभी को सतर्क करते हुए गांव में रंजिश, आपसी विवाद, लड़ाई-झगड़े आदि व वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गाँव में किसी भी प्रकार की कोई सूचना होने पर सूचना तत्काल थाने के सूचित करने हेतु बताया। सत्यापन के बारे में भी जानकारी दी। साइबर डिजिटल ठगी के प्रति भी जागरूक किया।

Exit mobile version