Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ग्राम प्रधानों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन, नव निर्वाचित प्रधान संगठन को अमान्य करने की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के विकासखंड ताकुला के ग्राम प्रधान संगठन को अमान्य घोषित करने की मांग की जा रही है। इसको लेकर पंचायत जनप्रतिनिधि में रोष व्याप्त है।

की यह मांग

जानकारी के अनुसार इस संबंध में आज मंगलवार को नाराज प्रधानों ने सीडीओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि विकासखंड के कुछ प्रधानों की मिली भगत से प्रधान संगठन का गठन कर दिया गया। जबकि अन्य प्रधानों को मामले को लेकर कोई भी सूचना नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम के तहत निर्मित नियमों के अनुरूप नहीं है। जिस पर जल्द नव निर्वाचित प्रधान संगठन को अमान्य करने की मांग उठाई।। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

रहें मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान दीपक सुयाल, शीला आर्या, प्रियंका सुयाल, विनीता आर्या, गिरीश लाल, राजेश लोहनी, पूजा भाकुनी, ज्योति डंगवाल, बालम सिंह, भगवत राम, बिरेंद्र बिष्ट, हेम चंद्र लोहनी, भावना भाकुनी, तारा नयाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version