Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चौमू गांव में वन्य जीव के हमले में ग्रामीण की मौत, गुलदार या सुअर के हमले की आशंका

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक के ग्राम चौमू में सोमवार को वन्य जीव के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

हमले में व्यक्ति की मौत

मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार दोपहर की बताई गई है। जब इंदर सिंह राणा पर एक जंगली जानवर ने अचानक हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस सेवा को भी सूचित किया गया, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। इस पर ग्रामीणों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर घायल को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, किंतु अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने जताई गुलदार के हमले की आशंका

इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हमला संभवतः गुलदार द्वारा किया गया हो सकता है, जो हाल के दिनों में कई बार गांव के आसपास देखा गया है। वहीं प्रारंभिक जांच में टीम ने सूअर के हमले की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा

Exit mobile version