Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लमगड़ा बाजार में पेयजल संकट से ग्रामीण व व्यापारी परेशान, प्रशासन के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा विकासखंड लमगड़ा बाजार में पेयजल संकट को लेकर व्यापारियों और ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

कहीं यह बात

जिस पर आज मंगलवार से नाराज व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि लमगड़ा बाजार में लंबे से समय से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बाजार समेत अन्य जगहों पर पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर पेयजल लाइन में अवैध कनेक्शन भी लगाए गए हैं। इस कारण पेयजल की समस्या और गहरा रही है। कहा कि व्यापारियों की ओर से इस समस्या से जल संस्थान के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया था। लेकिन अब तक समस्या ऐसी बनी हुई है।

दी आंदोलन की चेतावनी

साथ ही जल्द पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

रहें मौजूद

इस मौके पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष लमगड़ा शुभम कपकोटी व प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष लमगड़ा हरीश कपकोटी के संयुक्त नेतृत्व में यह आंदोलन शुरू हुआ है। जिसमे बालम कपकोटी पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, दीपक फर्तयाल पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष,
दीपक मलाड़ा पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष, देवेंद्र रौतेला, सोनू बिष्ट, प्रकाश पंत, राजेन्द्र सिज़वाली, सचिन बोरा,अमित,योगेश, सूरज, मुकेश समेत कई लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version