Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सड़क सुधारीकरण को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, वृहद आंदोलन की दी चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में एनपीसीसी विभाग द्वारा निर्माणाधीन व अधूरे छोड़े गए सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

कहीं यह बात

जिस पर आज शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख आरती किरौला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि एनपीसीसी विभाग द्वारा बनाई गई मल्ली मिरई-बग्वालीपोखर, जाख-बैनाली, कुकुछीना-मंगलीखान-नायल के अलावा पीडब्लूडी की पिनोली, कोटिला आदि गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत काफी खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। बारिश के मौसम में सड़कें दलदल में तब्दील हो जाती हैं। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। भविष्य में भी दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

आंदोलन की चेतावनी

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण 20 नवंबर से वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रकाश सिंह अधिकारी, कमल साह, सुनील कांडपाल, निर्मल मठपाल, जगदीश आर्या, प्रताप रावत, शंकर जोशी, कैलाश अधिकारी, गोपाल रौतेला, जगत सिंह, गोपाल सिंह, उमेश बिष्ट, बीना कबडवाल, तारा सिंह अधिकारी, जोधा सिंह, धन सिंह आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version