Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ग्रामीणों ने दी चेतावनी, इन मांगों पर उचित कार्रवाई न होने पर 26 अक्तूबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व निकाली जाएगी रैली

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे के गाजर, टम्टा बाखली, नैल, कमान आदि गांव के ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।

दिया ज्ञापन

जो डोटियाल–नैल–चंपानगर सड़क पर जल्द डामरीकरण और इसके चौड़ीकरण की मांग को लेकर है। इस संबंध में उन्होंने भिकियासैंण तहसीलदार रवि साह को ज्ञापन दिया‌ है। साथ ही ग्रामीणों ने जल्द मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर चेतावनी दी है कि 26 अक्तूबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और सड़क पर रैली निकाली जाएगी।

रहें मौजूद

ज्ञापन देने वालों में प्रताप आर्या, सुनील टम्टा, भानू प्रताप, आकाश, करन, भूपाल सिंह रावत, विजय उनियाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version