Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: द हेल रेस में विनय शाह को मिला पहला स्थान, पूरी की 16 घंटे में 160 किमी की मैराथन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जैसलमेर में 16 और 17 दिसंबर को द हेल रेस आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में देशभर के 320 धावकों ने प्रतिभाग किया।

विनय का शानदार प्रदर्शन

जिसमें द्वाराहाट के विनय शाह ने शानदार प्रदर्शन के साथ  पहला स्थान प्राप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने 160 किमी की मैराथन 16 घंटे में पूरी कर पूरे देश में बेस्ट टाइमिंग दी।

जताई खुशी

जिस पर उनकी उपलब्धि पर विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी, पुष्पेश त्रिपाठी, मुकुल साह, ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला, अनिल चौधरी आदि ने खुशी जताई।

Exit mobile version