Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यातायात नियमों का उल्लघंन करना पड़ा भारी, इतने वाहन चालकों का हुआ चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का यातायात नियमों की जानकारी के प्रति जागरूक करने और यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में यातायात पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, तेज रफ्तार वाहन का संचालन करने पर 21 वाहन चालकों का चालान किया गया और जुर्माना वसूला।

Exit mobile version