Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 14 माध्यमिक विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा शुरू, बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ बनाया जा रहा हुनरमंद

शिक्षा विभाग अब बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही हुनरमंद बना रहा है। ताकि उन्हें पढ़ाई के बाद नौकरी और रोजगार की तलाश के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए अल्मोड़ा जिले के 14 माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा दी जा रही है।

शिक्षा विभाग इन कोर्सों की दे रहा परीक्षा

जिले के इन विद्यालयों के कक्षा नौ और दसवीं के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देने का कार्य चार महीने से किया जा रहा है। विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट का परीक्षाफल आने के साथ ही इसका प्रमाण पत्र दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने वोकेशनल कोर्स के रूप में विद्यार्थियों को आईटी, ब्यूटीवेलनेस, ऑटोमोबाइल, रिटेल, हार्डवेयर, हेल्थ केयर और टूर एंड ट्रेवल की शिक्षा दे रहा है। इस कोर्स को नौवीं कक्षा के बाद ही विद्यार्थी एक वैकल्पिक विषय के रूप में रखते हैं और 12 वीं के परीक्षाफल के साथ छात्रों को इसका प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

इन स्कूलों का किया गया चयन

अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग, राइंका लोधिया, राइंका बाराकूना, राइंका देवलीखेत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत, राजकीय आदर्श बालिका इंटर अल्मोड़ा, राइंका भनोली, राइंका नौ-गांव रीठागाड़, राइंका जौरासी, चमतोला, सलौंज, खूट, राजकीय इंटर कॉलेज भगतोला में व्यवासयिक शिक्षा दी जा रही है।

प्रत्येक कोर्स में 30 से 40 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं

सुभाष चंद्र भट्ट, सीईओ अल्मोड़ा का कहना है कि
अल्मोड़ा जिले के 14 स्कूलों में बीते एक साल से व्यवासयिक शिक्षा दी जा रही है। आईटी, ब्यूटीवेलनेस, ऑटोमोबाइल, रिटेल आदि शिक्षा छात्रों को दी जा रही है। प्रत्येक कोर्स में 30 से 40 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।

Exit mobile version