Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की बॉलीबॉल (पुरुष) टीम कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी,कुरुक्षेत्र में प्रतिभाग करने रवाना हुई

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि वो अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सीमांत जनपदों में खेल प्रतिभाओं को तराशकर राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए  मौका दे रहे हैं। हमारे युवा अपने प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

यह विश्वविद्यालय के लिए हर्ष का विषय है

कोच श्री लियाकत अली ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम टीम नार्थ जोन के लिए जा रही है, यह विश्वविद्यालय के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों बेहतर प्रदर्शन के लिए टिप्स भी दिए।
इस दल के साथ मैनेजर गिरीश अधिकारी और कोच के रूप में अर्जुन धपोला गए हैं और खिलाड़ियों के रूप में  आशीष बिष्ट, शुभांकर पाल, अनमोल ठाकुरी, अभय दुराल, अर्जुन सौंन, योगेश प्रसाद, नितिन पुजारी, रवि शर्मा, जातीं कुमार, कमलेश चौधरी, गौरव चंद्र भट्ट, करन सिंह, करन बोहरा, मनोज ठाकुर शामिल हैं।

यह लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री सुधीर बुढाकोटी, विश्वविद्यालय  क्रीड़ा प्रभारी श्री लियाकत अली, श्याम मुन्नू भट्ट, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी, ,ईश्वर सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह लटवाल, मनोज कनवाल, बलवान दानु, हरेंद्र प्रसाद आदि खेल प्रेमी एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version