Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राइका हवालबाग में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदान के लिए किया प्रेरित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लगा।

दिलाई मतदाता शपथ

इसके क्रम में आज विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने मतदाता शपथ दिलायी। इस अवसर पर डॉ0 नयाल ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने घर परिवार व आसपास के लोगों को मतदान का महत्व बताएं एवं मतदान हेतु प्रेरित करें।

आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि आगामी दिवसों में विद्यालय में मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों यथा मेहंदी प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता रैली, स्लोगन प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन किया जाएगा।

यह लोग रहें उपस्थित

इस अवसर पर संजय पांडे व विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहें।

Exit mobile version