Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी लोकसभा चुनाव के प्रति मतदाताओं को मतदान के लिए किया जा रहा जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गई है।

मतदाता शपथ के बाद मतदाताओं से कराए जा रहें शपथ में हस्ताक्षर

जिस पर आज मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न मतदेय स्थलों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जागरूकता टीम ने घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। साथ ही जागरूकता संबंधित पर्चे बांटे गए। इस दौरान स्वीप समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने बताया कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। मतदाता शपथ के बाद मतदाताओं से शपथ में हस्ताक्षर भी करवाए जा रहे है।

किया गया सम्मिलित

साथ ही बताया कि बूथ जागरुकता ग्रुप के सदस्यों में संबंधी मतदेय स्थल का बीएलओ सुपरवाईजर, बीएलओ, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संबंधित विद्यालय का प्रधानाध्यापक, आशा वर्कर आदि को सम्मिलित किया गया है।

Exit mobile version