Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: VPL:2025: क्वालिफायर- 2 मैच में अल्मोड़ा चैलेंजर्स व शिव शक्ति के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, शिव शक्ति ने 3 विकटों से जीता मैच

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 जारी है।

आज का मुकाबला

इन लीग मैचों के बाद आज के दिन अंतिम क्वालिफायर- 2 मैच अल्मोड़ा चैलेंजर्स व शिव शक्ति के बीच खेला गया। जिसमें शिव शक्ति टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मोड़ा चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 19.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 179 रन बनाए, लक्ष्य का पीछे करने उतरी शिव शक्ति ने 18.4 ओवरों में 7 विकेट खोकर 185 रन बना कर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह शिव शक्ति ने इस मुक़ाबले में 3 विकटों से जीत दर्ज की और फाइनल में पहुँचने वाली दूसरी टीम बनी।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिव शक्ति टीम के ऑल राउंडर प्रदीप कर्की रहे जिन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 26 रन देकर 2 विकेट व बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 62 रनों की नाबाद पारी खेली।

यह रहें मुख्य अतिथि

आज के मैच में मुख्य अतिथि जिला बास्केट बॉल अल्मोड़ा प्रशिक्षक हरीश गोस्वामी जी रही, जिन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएँ दी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में उत्तराखण्ड व अल्मोड़ा जिले के कई खिलाड़ी विभिन्न खेलों में देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो कि हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत और गर्व की बात है।मैं आशा करता हूँ कि उत्तराखंड व अल्मोड़ा जिले के खिलाड़ी आगे भी ऐसे ही उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर देश,प्रदेश व जिले को गौरवान्वित करते रहेंगे।

कल महामुकाबला

इस तरह कल दिनांक 22 सितम्बर 2025 दिन रविवार को सुबह 11 बजे से फाइनल महामुकाबला विक्टोरिया व शिव शक्ति के बीच खेला जाएगा।

यह मिलेगा शानदार इनाम

विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने बताया कि फाइनल मैच की विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ एक लाख पच्चीस हजार रुपए (125000/) का पुरस्कार व उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 75 हजार रुपए (75000/)का पुरस्कार दिया जाएगा।

रहें मौजूद

मैच में अम्पायर की भूमिका में सत्येन्द्र कुमार सिंह व शमशाद अल्वी रहे। स्कोरर की भूमिका में मयंक, अभय रहे। उद्घोषक की भूमिका में अनिल टम्टा रहें। ग्राउंड्स मैन किशन लाल रहें। इस अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, नरेंद्र बगड़वाल, आबिद अली, संजय वर्मा, संगम पांडे, प्रकाश जोशी, मदन रावत, शंकर जोशी, राजेंद्र राणा, अतुल वर्मा, उज्ज्वल जोशी, कृपाल बिष्ट आदि रहें।

Exit mobile version