Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 02 साल से फरार वांछित अभियुक्त मुरादाबाद से गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अभियोगों में फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

थाना सल्ट में पंजीकृत एफआईआर न0- 12/2022 धारा – 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वांछित अभियुक्त शमसुद्दीन काफी समय से फरार चल रहा था, जिसमें विवेचक द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मा0न्यायालय से गिरफ्तारी वांरट प्राप्त किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना सल्ट पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश देकर निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे लेकिन अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी से सूचना संकलन कर वांछित अभियुक्त शमसुद्दीन, उम्र- 22 वर्ष पुत्र सलीम निवासी ग्राम भटगांव थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद,  उत्तर प्रदेश को दिनांक- 31.01.2024 को ग्राम भटगांव, थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 मनोज कुमार
2-हे0कानि0 सुरेश चन्द्र
2-कानि0 रवि प्रताप

Exit mobile version