Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 1 साल से फरार चल रहा इनामी वांटेड पंजाब से गिरफ्तार, पहचान व बार-बार जगह बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा, अब पंहुचा जेल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 17-01-2024 को मोहान चैक पोस्ट पर ओमनी वैन CH 01BR5152 को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो चालक वैन को छोड़कर फरार हो गया था। जिस पर वाहन को चेक करने में 50 kg अवैध गांजा बरामद हुआ। थाना भतरौजखान में एफआईआर न0 02/2024 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त तब से फरार चल रहा था।

एक साल से था फरार

जिसके बाद लगभग 1 वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी। वहीं दिनांक 12/01/2025 को पुलिस टीम द्वारा लगातार कई दिनों से रैकी (सुरागरसी-पतारसी) कर अभियुक्त के बारे में जानकारी जुटाई गई थी। दिनांक 12/01/2025 को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों से इनामी नशा तस्कर वीरू उम्र 40 वर्ष पुत्र लालू राम निवासी- रूधोली ,सल्ट,अल्मोड़ा को मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया गया। जो पुलिस टीम से बचने के लिये लगातार अपनी पहचान छुपाकर रहता था और समय-समय पर स्थान बदलकर रह रहा था। वांटेड अभियुक्त का भाई भी 03 साल पहले नशा तस्करी में पकड़े जाने पर जेल मे बंद है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उपनिरीक्षक संजय जोशी,प्रभारी चौकी भिकियासैंण अल्मोड़ा।
2. उपनिरीक्षक भुवन जोशी (टैक्निकल टीम)
3. हेड कानि0 महेन्द्र सिंह-थाना भतरौजखान
4. हेड कानि0 प्रकाश कुमार-थाना भतरौजखान

Exit mobile version