Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गांजा तस्करी में संलिप्त 5000 का फरार इनामी वांटेड नशा तस्कर कुलदीप आया पुलिस की गिरफ्त में, भेजा जेल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

नशे पर पुलिस का वार

इसी क्रम में विगत दिनांक 11.02.2025 को देघाट पुलिस व SOG द्वारा 02 नशा तस्करों सुन्दर सिंह और खीम सिंह के कब्जे से पिकप और बलेनो कार में कुल 116.358 kg अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया था, थाना देघाट में FIR NO- 06/2025 धारा- 8/20/60 NDPS ACT बनाम सुन्दर सिंह आदि पंजीकृत किया। पूछताछ में बताया था कि बरामद गांजा उनके साथी कुलदीप सिंह जो रैकी करते हुए पुलिस की नजर से बचकर आगे निकल गया, उसने ही सराईखेत से एकत्र किया था। तब से अभियुक्त कुलदीप लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसके बाद एसएसपी ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए ₹5000 का इनाम घोषित किया था और  वांटेड की गिरफ्तारी के लिए संबंधितों व पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे थे। इसी क्रम में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम  फरार नशा तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी, मा० न्यायालय से अभियुक्त का गैर जमानती वारन्ट भी प्राप्त किया गया था। वहीउदिनांक 22.02.25 की रात्रि में देघाट पुलिस द्वारा फरार चल रहे इनामी अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र जगत सिंह मनराल निवासी सिमलग्वैना थाना देघाट अल्मोड़ा को देघाट उदयपुर तिराहे से गिरफ्तार किया।

देघाट पुलिस टीम रहीं शामिल

1-थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत
2-अपर उ0नि0 गणेश राणा
3-हेड कांस्टेबल मनोज पाण्डेय
4-कांस्टेबल नीरज बिष्ट

Exit mobile version