Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:जिले में भारी बारिश की चेतावनी,डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मौसम विभाग की ओर से अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद डीएम वंदना ने संबंधित अधिकारियों को किसी भी आपदा से निपटने के लिए कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।

लोनिवि, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मोटर मार्गों पर जेसीबी को यथास्थान तैनात करने के निर्देश दिए

उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मोटर मार्गों पर जेसीबी को यथास्थान तैनात करने के निर्देश दिए। ताकि मार्ग बाधित होने पर तत्काल खोला जा सके। इसके अलावा जल संस्थान, ऊर्जा निगम के अधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

आपदा या  घटना की सूचना से तत्काल इस नंबर पर कराए अवगत

उन्होंने कहा है कि आपदा या  घटना की सूचना से तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र अल्मोड़ा के दूरभाष नंबर 05962-237874, 237875 मोबाइल नंबर 7900433294 को सूचना से अवगत कराए।

Exit mobile version