Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लंबे समय से फरार चल रहा वारन्टी चढ़ा पुलिस के हत्थे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या-157/2023, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त कुबेर सिंह रावत‌ पुत्र नारायण सिंह रावत, निवासी श्रीधरगंज, रानीखेत, अल्मोड़ा, जो काफी समय से फरार चल रहा था। उक्त को दिनांक- 08/02/2024 को रानीखेत से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार
2. हे0कानि0 योगेन्द्र प्रकाश
3- कानि0 ललित मोहन

Exit mobile version