Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वारंटियों की धड़पकड़ जारी, अलग-अलग मामलों में 02 वारंटी हुए गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 बीना कौर दन्या पुलिस टीम द्वारा फौजदारी वाद सं0-2859/23 धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त बची राम पुत्र बहादुर राम निवासी कोटिला सुवाखान दन्या को दिनांक- 21.10.2024 को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं। दूसरे मामले में मा0 न्यायालय द्वारा फौ0 वाद 0 संख्या 1579/ 2023 धारा 494, 504 ,506, 509 भादवि बनाम पवन कुमार व एक अन्य NBW/कुर्की वारंट जारी किया गया था। उक्त आदेशिका धारा 83 सीआरपीसी के अनुपालन में आज दिनांक 22/10/ 2024 को थाना लमगड़ा पुलिस टीम अभियुक्त पवन कुमार पुत्र अनराम निवासी दमुवाढूंगा हल्द्वानी जिला नैनीताल के पते पर गयी, जहां अभियुक्त पवन कुमार अपने घर पर मौजूद मिला जिसको गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

लमगड़ा पुलिस टीम रही शामिल

1-अपर उ0नि0 विक्रम सिंह
2- महिला अपर उ0नि0 नीमा मेर
3-हेड कानि0 प्रयाग राम

Exit mobile version