Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को भतरौजखान पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है । अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

करीब 3 साल से फरार था अभियुक्त

एसएसपी प्रदीप कुमार राय अल्मोड़ा द्वारा फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत  दिनांक 16/06/2022  को भतरौजखान पुलिस ने दबिश देकर करीब 3 साल से फरार चल रहे अभियुक्त वसी खान पुत्र अजीज खान निवासी ग्राम अकबराबाद थाना टांडा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम

पुलिस गिरफ्तारी टीम में उ0नि0विनोद घई- थाना भतरौंजखान, कानि0 संदीप सिंह- थाना भतरौंजखान शामिल रहे ।

Exit mobile version