Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कसारदेवी में पानी का संकट, होटल कारोबारियों की बढ़ रही परेशानी

अल्मोड़ा में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यहां का कसार देवी पर्यटन के लिहाज से काफी अहम जगह मानी जाती है। लेकिन इन‌ दिनों यहां इलाके में सबसे बड़ी समस्या पानी की बनी हुई है। यह संकट हर दिन गहराता जा रहा है।

पानी का गहराया संकट-

कसार देवी में पानी की समस्या होटल कारोबारियों के लिए एक नई मुसीबत बन गई है। उन्होंने बताया कि कसार देवी में सुबह आधे घंटे ही पानी खुलता है। वह भी कम पड़ रहा है। जिसके बाद अब होटल कारोबारियों को खुद पैसे खर्च कर निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। इस वजह से यहां पर्यटन पर भी असर पड़ रहा है।

Exit mobile version