Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अस्पताल की छत से टपक रहा पानी, अल्ट्रासाउंड को पंहुच रहीं महिलाओं को खड़े होने में आ रहीं दिक्कतें, देखें वीडियो

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के महिला अस्पताल में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड को पंहुच रहीं हैं।

महिला मरीजों की बढ़ रही परेशानी

जानकारी के अनुसार अस्पताल में बाहर छत से पानी टपकने से बाहर खड़ी होकर अपनी बारी का इतंजार कर रहीं महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छत से टपकने वाले पानी से महिलाओं को खड़े होने में काफी दिक्कतें हो रही है। जिस पर अस्पताल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

देखें वीडियो

अस्पताल के बाहर छत से टपकते पानी के बीच अल्ट्रासाउंड के लिए खड़ी महिलाओं को हो रहीं दिक्कतें
Exit mobile version