Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: धर्म के नहीं, गलत कार्यों के विरोधी हैं’,  हनुमान मंदिर के रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर हिंदू संगठन का प्रदर्शन, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने आज अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग स्थित राजपुरा (बड़ी बगीचा) में अतिक्रमण के खिलाफ एक विशाल प्रदर्शन किया।

आंदोलन की चेतावनी

यह प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अमन ढकवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा स्थानीय नौले (पारंपरिक जल स्रोत), हनुमान मंदिर और अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले मुख्य रास्ते पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस मामले को लेकर साल 2023 से कानूनी कार्यवाही चल रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक इस अतिक्रमण को नहीं हटाया गया है, जिससे हिंदू समाज में भारी रोष है।‌ प्रदर्शन के दौरान हिंदूवादी संगठनों ने जमकर नारेबाजी की और अतिक्रमण को तुरंत ध्वस्त करने की मांग की। मुख्य हाईवे होने और पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद, संगठनों ने कानून की मर्यादा का पालन करते हुए अपने प्रदर्शन को समाप्त किया। हालांकि, उन्होंने शासन-प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस अतिक्रमण को नहीं हटाया गया, तो सभी हिंदूवादी संगठन मिलकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


​आंदोलन के बीच राष्ट्रीय बजरंग दल ने पेश की मानवता की मिसाल

​एक तरफ जहां संगठन अपनी मांगों को लेकर सड़क पर था, वहीं दूसरी ओर सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक गंभीर मरीज की जान बचाई।
​बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में भर्ती एक अत्यंत गंभीर (सीरियस) मरीज को तत्काल रक्त (ब्लड) की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी के नेतृत्व में पूरी टीम अस्पताल पहुंची। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला उपाध्यक्ष किशन सिंह मािला ने बिना देर किए रक्तदान किया और जरूरत की अन्य सामग्रियां भी उपलब्ध कराईं।


​रहे मौजूद

​इस प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी, नगर उपाध्यक्ष किशन सिंह मल्ला, जिला उपाध्यक्ष अमन टकवाल, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मुकेश सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version