Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मौसम ने फिर बदली करवट, मौसमी बीमारियों के बढ़ रहें मरीज


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। वहीं एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। ऐसे में इस बदलते मौसम में अस्पताल मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

मौसम बदल रहा करवट

मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह धूप खिलने के बाद मौसम में अचानक बदलाव हो रहा है और बादल और हल्की बारिश हो रहीं हैं। वहीं जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है‍। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक रोगी सर्दी जुकाम, ईएनटी, हड्डी संबंधी रोगों के पहुंच रहे हैं। आज भी मौसम में बदलाव के आसार के साथ ठंड बढ़ रही है।

Exit mobile version