Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: झमाझम बारिश से बदला मौसम, बढ़ी ठंड, लुढ़का तापमान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पल पल मौसम में बदलाव हो रहा है। इस बदलते मौसम में ठंड भी बढ़ गई है।

बदला मौसम, बढ़ी ठंड

पिछले एक दो दिनों से मौसम में बदलाव के साथ ठंड बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार बारिश से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिला मुख्यालय सहित रानीखेत, चौखुटिया, सोमेश्वर, भिकियासैंण, जागेश्वर, जैंती, शीतलाखेत, मासी सहित अन्य हिस्सों में शनिवार दिन भर बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रिकार्ड किया गया। साथ ही ठंड में भी इजाफा हुआ है।

Exit mobile version