Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मौसम ने बदली करवट, हल्की बारिश से बदला मौसम, बढ़ी ठिठुरन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पल पल मौसम बदल रहा है। इसके साथ ही ठिठुरन भी बढ़ने लगी है।

ठंड में इजाफा

वहीं बीते कल शनिवार को सुबह से धूप का दौर जारी रहा। दोपहर से मौसम में बदलाव हुआ और हवाएँ चलने लगी। दोपहर बाद जिले मुख्यालय के साथ ही कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई। बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे ठंड में इजाफा हुआ।

Exit mobile version