Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मौसम ने बदली करवट, बारिश के बाद खिली धूप, इतना पंहुचा तापमान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही पल-पल बदलते मौसम में ठिठुरन बढ़ रही है।

मौसम में बदलाव

ऐसे में बीते कल गुरूवार को एक दम से मौसम बदला और सुबह से बारिश होने से ठंड बढ़ी। दोपहर बाद से मौसम बदला और धूप खिलने लगी। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
क्षेत्र          अधिकतम   न्यूनतम
अल्मोड़ा     18            04
बिनसर       04           शून्य
जागेश्वर      09           01
रानीखेत      13            02

Exit mobile version