Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पल पल मौसम का बदल रहा मिजाज, घटा तापमान


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव होने के साथ ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं सोमवार को मौसम ने करवट ली। सुबह धूप खिलने के बाद शाम होते-होते आसमान में घने बादल छाए रहें।

मौसम बदल रहा करवट

मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। सोमवार को बदले मौसम से तापमान में भी गिरावट आ गई। आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी के मुताबिक नगर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

Exit mobile version