Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पल-पल करवट बदल रहा मौसम, तापमान में गिरावट, ठंड का अहसास

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पल-पल बदलते मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। अल्मोड़ा में बेमौसमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बारिश से जनजीवन प्रभावित

आज बुधवार दिन में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। शाम होते होते झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। ऐसे में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट आ गई है। जिस कारण जून में भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है।आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Exit mobile version