अल्मोड़ा: जिले में शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिले। सुबह कोहरे के बाद हल्की धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम में बदलाव
वहीं दोपहर के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में घनघोर बादल छा गए। नगर और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जानकारी के मुताबिक आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बारिश और भूस्खलन के कारण जिले की 3 ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए बंद हो गईं, जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है।