Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मतदान के दिन चयनित बूथ में लगेंगे वेब कैमरे, गतिविधियों पर अफसर रख पाएंगे नजर

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग के तैयारी पूरी कर ली है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद जिला निर्वाचन विभाग ने जिले के 456 बूथ का चयन किया है। इन बूथों में वेब कैमरे लगाए जायेंगे।

कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण-

इसके लिए कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दे दिया गया है। इससे मतदान के दिन होने वाली गतिविधि की अफसरों को आसानी से जानकारी मिल सकेगी। इन बूथ में कोई दिक्कत होती है, तो उसका भी समाधान किया जायेगा।  ये सभी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से भी जुड़ेंगे।

Exit mobile version