Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: साप्ताहिक परेड का आयोजन, एसएसपी ने किया निरीक्षण, जवानों को दी फिटनेस और अनुशासन की सीख

​अल्मोड़ा: पुलिस बल में एकरूपता, अनुशासन और उच्च दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से अल्मोड़ा पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।

साप्ताहिक परेड का आयोजन

इस मौके पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में एसएसपी ने परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद जवानों में जोश भरने के लिए उन्होंने पुलिस बल के साथ खुद भी दौड़ लगाई और एक बेहतरीन फिटनेस का उदाहरण पेश किया। परेड के दौरान जवानों को दौड़, तेज चाल से मंच से गुजरना, ड्रिल, शस्त्राभ्यास और स्क्वाड ड्रिल जैसे विभिन्न अभ्यासों का कड़ा अभ्यास कराया गया। इस दौरान एसएसपी ने टीमवर्क और अनुशासन को सर्वश्रेष्ठ पुलिसिंग की असली कुंजी बताया।
​पुलिस लाइन का निरीक्षण

​परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक मोहित कुमार को व्यवस्थाओं और रख-रखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
​
रहें उपस्थित

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी (CO) अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर समेत कोतवाली अल्मोड़ा, रानीखेत, महिला थाना, धौलछीना, लमगड़ा, दन्या, दूरसंचार, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन और फायर सर्विस के तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version