Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राहत की खबर: अब साइबर सेंटरों से हो सकेगा श्रमिकों का पंजीकरण, दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति

अल्मोड़ा: अल्मोड़ाजिले के श्रमिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें श्रम कार्ड बनवाने या पंजीकरण कराने के लिए श्रम विभाग के दफ्तरों के घंटों चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

लोगों को मिलेगा लाभ

दरअसल भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अब पंजीकरण की सुविधा को विकेंद्रीकृत करने जा रहा है, जिसके तहत जल्द ही साइबर सेंटरों को भी पंजीकरण करने का अधिकार दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों के श्रमिकों को समस्या को देखते हुए बोर्ड ने पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अल्मोड़ा, राजेंद्र सिंह बिष्ट ने इस पहल की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभाग पंजीकरण कार्य को साइबर सेंटरों के माध्यम से भी शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। फिलहाल इस दिशा में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि जल्द से जल्द श्रमिकों को घर के नजदीक ही यह सुविधा मिल सके।


​जानें क्या है नई व्यवस्था

​अधिकारियों के अनुसार, भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से होने वाली यह प्रक्रिया अब स्थानीय स्तर पर भी उपलब्ध होगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया जारी है। एक बार साइबर सेंटरों को यह अधिकार मिल जाने के बाद, श्रमिक अपने निकटतम साइबर कैफे में जाकर ही आसानी से अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

Exit mobile version