Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राइंका पुभाऊं में होमवर्क न करने पर छात्रा के पीठ पर उभरे पिटाई के निशान, शिक्षिका की बर्खास्तगी की मांग पर अड़े ग्रामीण

अल्मोड़ा: लमगड़ा विकासखंड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (राइंका) पुभाऊं में एक अतिथि शिक्षिका द्वारा छात्रा की बेरहमी से पिटाई करने का गंभीर मामला सामने आया है।

जानें क्या है मामला

मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीते शनिवार की है। कक्षा में गृहकार्य जांचने के दौरान छात्रा का काम अधूरा मिलने पर शिक्षिका ने अपना आपा खो दिया। घर पहुंचकर जब पीड़ित छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई, तो उसके शरीर पर चोट के निशान देख परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। जिसके बाद पीड़िता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसके शरीर पर पिटाई के गहरे जख्म साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार दोपहर 12 बजे विद्यालय परिसर में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की आपात बैठक बुलाई गई है। ग्राम प्रधान, अभिभावकों और शिक्षकों की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में आरोपी अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त करने और उसे पद से हटाने के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा।

की यह मांग

ग्रामीणों और परिजनों ने खंड शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य से आरोपी शिक्षिका के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version