Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चार मार्गों में जाम रहे रोडवेज बसों के पहिए, यात्रीगण परेशान

अल्मोड़ा: चालकों की कमी से जूझ रहा अल्मोड़ा रोडवेज डिपो बसों का नियमित संचालन नहीं करा पा रहा है। गुरुवार को भी नियमित 20 सेवाओं में से चार मार्गों में बसों का संचालन ठप रहा। जिससे यात्रीगणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा । को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।

इन मार्गों के लिए रोडवेज के पहिए रहे जाम


डिपो कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को अल्मोड़ा से अल्मोड़ा- धरमघर, बेतालघाट-दिल्ली, धरमघर-दिल्ली और बागेश्वर-देहरादून मार्ग में बसों के पहिए जाम रहे। जिससे यात्रियों को मजबूरन दूसरे वाहनों से अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ी। जबकि डिपो को भी एक ही दिन में हजारों की चपत लग गई।

Exit mobile version