Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खेलते समय बच्ची के गले में फंसा फंदा, खतरे में आई जिंदगी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया से खबर है। यहां खेलते समय एक बच्ची के गले में फंदा फंस गया।

खतरे से बाहर हालत

मिली जानकारी के अनुसार चौखुटिया निवासी 11 वर्षीय प्रिंसी के गले में खेलते समय गुरूवार शाम 5:30 बजे फंदा लग गया। जिसके बाद छात्रा के परिजन उसे तत्काल सीएचसी चौखुटिया ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्रिंसी को रानीखेत हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में सीएमओ नवीन चंद्र तिवारी ने कहा कि बच्ची रानीखेत अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में है और अभी खतरे से बाहर है।

Exit mobile version